अपना बिहार है यही अपना बिहार है- क़यूम रूमानी (शिक्षक) - Teachers of Bihar

Recent

Tuesday 21 May 2019

अपना बिहार है यही अपना बिहार है- क़यूम रूमानी (शिक्षक)


हर जाति हर धर्म के लोगों में प्यार है।
अपना बिहार है यही अपना बिहार है।।x2

जरासंध की अशोक की चंद्रगुप्त की है ज़मी।
अपने बिहार जैसा कोई राज ही नहीं।।
गौतम की सरज़मी गया यादगार है।
अपना बिहार है यही अपना बिहार है।।

हुस्ने-बिहार कम नहीं है कश्मीर से।
पाता है फैज हर कोई राजगीर से।।
नालंदा है यहां तो 'मेनेरी' मज़ार है।
अपना बिहार है यही अपना बिहार है।।

सूफी फकीर संत पुजारी कि यह ज़मीं।
मशहूर देशभक्त बिहारी की है ज़मीं।।
यकजेहती भाईचारा में जिसका शुमार है।
अपना बिहार है यही अपना बिहार है।।

कश्मीर से मिला दिया कन्याकुमारी को।
दुनिया भुला न पाएगी शेरे बिहारी को।।
रोज़ा वह शहरराम में क्या शानदार है।
अपना बिहार है यही अपना बिहार है।।

भारत का पहला राष्ट्रपति जिसने है दिया।
सुबा बिहारी ने बड़ा काम यह किया।।
जहां का बच्चा बच्चा बहुत होनहार है।
अपना बिहार है यही अपना बिहार है ।।

हर जाति हर धर्म के लोगों में प्यार है।
अपना बिहार है यही अपना बिहार है।।

क़यूम रूमानी
सहायक शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय अराप
बिक्रम पटना

6 comments:

  1. अति सुंदर रचना।

    ReplyDelete
  2. अति सुंदर रचना।

    ReplyDelete
  3. बहुत सुंदर👌👌👏👏

    ReplyDelete
  4. बहुत सुंदर👌👌👏👏

    ReplyDelete
  5. बहुत सुंदर👌👌👏👏- आभा,SCERT,बिहार

    ReplyDelete