स्वयं का अर्थ खोती शिक्षा- रमेश कुमार मिश्र (शिक्षक) - Teachers of Bihar

Recent

Monday 12 August 2019

स्वयं का अर्थ खोती शिक्षा- रमेश कुमार मिश्र (शिक्षक)

स्वयं का अर्थ खोती शिक्षा
---------------------------------
मन में बहुत हलचल-सी हो रही है।क्या हो रहा है यह सब।आखिर कहाँ तक गिरेंगे हम।क्या होगा हमारा भविष्य।धन के चकाचौन्ध में हम कहीं शून्यता में तो नहीं खो रहे।ऋषियों, मनीषियों का भारत,वेदों की परंपरा का भारत,ज्ञान की उदधि का भारत,सत्य-निष्ठा और आदर्श का भारत कहीं भटक तो नहीं रहा।
बात करना चाहता हूँ शिक्षा पर।हाँ!वही शिक्षा जिसका उद्देश्य चरित्र का उन्नयन माना जाता है।जो हमें व्यवहारिक और आध्यात्मिक सीख देती है।जिससे बेहतर भविष्य की कल्पना की जाती है।जो हमें पशु से भिन्न करती है।हाँ!हाँ!वही शिक्षा जिससे आशा की जाती है एक कुशल एवं कर्मण्य पौध की।मगर क्या हो गया इस देश को।किसकी नज़र लग गई इसे।मैं कभी यह नहीं कहता कि मैं पूर्णतः सत्य हूँ।शायद हो भी नहीं सकता।लेकिन मानवीय स्वाभाव प्रेरित करता है कुछ अच्छा सोचने को और अगर शिक्षा कुछ अच्छा सोचने को साहस नहीं दे सकती तो ऐसी शिक्षा का क्या फायदा।फिर तो मनुष्य जड़वत है।
शायद हमने शिक्षा को सिर्फ रोजगार से ही नहीं बल्कि भोग-विलासिता से ज्यादा जोड़ लिया और आध्यात्मिक चिंतन को लगता है एक सिरे से नकार दिया।शारीरिक सुख ज्यादा हावी हो गया  और इसी शारीरिक सुख के लिए हमने शायद मानसिक सुख को तिलांजलि दे दी।
अब प्रश्न यह उठता है कि मृग तृष्णा में पड़े हुए मानसिक अशांत शिक्षकों के विद्यार्थी कितने आनंद को प्राप्त करेंगे।मैं यह भी मानता हूँ कि आनंद के स्तर और वर्ग भी भिन्न-भिन्न होते हैं।लेकिन मुझे लगता है कि आनंद सच्चाई के साथ गरीबी में भी निर्भीक रूप से जीने में है वह शायद कहीं नहीं।आप झूठ बोलकर और अधर्म के साथ जी ही नहीं सकते जबकि हो सकता है कि सत्य के साथ कुछ परेशानी हो।हम बच्चों से आशा करते हैं कि वे सभ्य हों,अनुशासित हों उनका व्यवहार आदर्शवादी हो लेकिन हमें खुद से ही प्रश्न पूछना होगा कि हम कहाँ हैं?बच्चों में इन सारे भावों को भरने की जिम्मेवारी किसकी है?लक्ष्य तक आखिर इन्हें कौन पहुंचायेगा?कौन पूरा करवाएगा इनके सपने?कौन देगा इन्हें सच्चे अर्थों में जिजीविषा?
मुर्दा क्या भरेगा किसी में शक्ति।जिसने खुद चेतनता खो दी वह क्या जगायेगा किसी को।बच्चों से अपेक्षा करने के पूर्व हमें स्वयं उस स्तर को अपनाना होगा।मगर हम अपनाएं भी हो कैसे?शायद हमारी हार्दिक भावनाएँ इसे अपनाने ही नहीं देती।हम भी शायद उसी व्यवस्था से आये हैं जिसने हमें ही अच्छे-बुरे का भेद नहीं बताया और  जिस किस तरह जज और सुधारक जैसे पदों पर आसीन कर दिया।पता नहीं आखिर गलती कहाँ हो गई।कौन-से पाप की सजा समाज भुगत रहा है।और बेचारे मासूमों ने किसी का क्या बिगाड़ा है जो उनके संस्कार,उनकी शांति,हिम्मत छीनी जा रही हैं।जब शिक्षक स्वयं ज्ञान को आत्मसात करने में असमर्थ हो तो वह आखिर कौन-सा ज्ञान बच्चों को देगा?


रमेश कुमार मिश्र
(शिक्षक)
भारती मध्य विद्यालय,लोहियानगर, कंकड़बाग,पटना,बिहार

8 comments:

  1. सटीक लेखनी। एक-दो जगह वाक्य बिखराव दिखा। प्रश्नवाचक चिह्न की जगह बहुत जगह पूर्णविराम का प्रयोग।

    ReplyDelete
  2. मैं आपकी बातों से शत-प्रतिशत सहमत हूँ सर,
    सचमुच में आज की शिक्षा महज़ सौदों का बाजार मात्र बनकर रह गया है और आधुनिक काल में जैसे-जैसे शिक्षा का व्यवसायीकरण आरम्भ हुआ वैसे-वैसे इसका मूल लक्ष्य केवल मुनाफा बनकर रह गया।
    जहाँ तक हम शिक्षकों की बात है तो ये भी वास्तविकता से इतर नहीं है कि शिक्षक समाज भी भौतिक सुख की प्राप्ति में तल्लीन हो गए है, परिणामतः चरित्रनिर्माण शून्यता के स्तर को प्राप्त कर चुके है।
    प्राचीन काल से ही गुरु और ज्ञान की महत्ता अदभुत रही है किन्तु समय के साथ इनदोनो के ही स्वरूपो में आर्थिकयुग के प्रभावस्वरूप परिवर्तन आ गए हैं। समाज ने भी इसे स्वीकार कर लिया है। सम्प्रति आधुनिक समाज ज्ञान और गुरु के महत्त्व को दरकिनार करते हुए कीमत की नीयत से शिक्षा को पाना चाहते है तो चरित्र, नैतिकता और संस्कार का निर्माण भी तो बाज़ारवादी सोच से ही प्रेरित होगा न सर, जो कभी भी सही कीमत मिलने पर बिक जाएगी। आज शिक्षा की जो हालत है उसके लिए संकूचित रूप से मैं शिक्षकसमाज को जिम्मेवार मान सकता हूँ, किन्तु व्यापक रूप से इसके दोषी शिक्षकों को नहीं माना जा सकता सर। ये बात अलग है कि आज के शिक्षक अपने शिक्षण के कसौटी पर खड़ा नहीं उतरते एवं ज्ञान को आत्मसात करने की ज़रूरत तक नहीं समझते क्योंकि ये भी बाज़ारवादी सोच से तटस्थ नहीं रह पाते।

    ReplyDelete
  3. लेखनी काफी सटिक है लेकिन बदलते समय के साथ बदलना अतिआवश्यक है जो प्रकृति का नियम है। जब शिक्षा में आर्थिक निवेश हुआ तो उसकी उपयोगिता का आधार भौतिक वस्तुएँ हीं है।

    ReplyDelete
  4. आधुनिक शिक्षा का आत्मसात करना ही आत्मघात है।

    ReplyDelete
  5. Shirshak ......swayan ka arth photo shiksha. Bahut sensetive shirrshak.
    apki bato as Mai puri trah sahmat by.iske liye ap dhanyabad ke patra hai .Mai apko dhanyabad isliye deta hu hu ki gart me jati huishiksha byawatha par ap kafi chintit hai.KG Se lekar OF tak ki girati hui dhiksha ka jimmedar kaun hai?quality teacher for quality teacher ka abhaw.infrastructure ki Kami.chchatra shikshak ratio ka sahi nahi hona.shiksha kabyawasayikaran hona.qoaching .tutipn ki gunwatta awan yogya shikshak ke dwara shiksha nahi Dena.nitya pratidin shiksha par prayog hona.1980 me new education policy bani no raddi ki tokari me chali gayi .punah wowed rastriya shikdha niti ka dastawez taiyar ho gaya hai .is par 30 june tak dhiksha me abhiruchi lene wale logo se sijhaw amantrait kiye gaye the.bich bich me shiksha me sudhar hetu committee gathit up gayi thi .prof yashpal.prof Manmohan Singh rajput .prof muchkund dube samittee.Gyan commission.lekin sabhi ke sujhaw up darkinar par diya gaya.prathmik se lekar university tak ki shiksha chaupat ho rahi hai.shiksha gart me ja rahi hai.kewal degree bati ja rahihai .gunwatta pichche ja rahi hai .fir bhi padadhikariyo ke dwara gunwatta shiksha ki wakalat up he rahi hai .pahale high school and +2 me notes of lession likhkar teacher jate the or bidhiwat class karate the .yani be prepared.lekin aj wah method samapt kar smart clasd chalaya ja raha hsi .audio .visual .projector.ppp.power point presentation.akhir isko taiyar karane wale shikshak kaun hai?sarkari svhool me tez tarar shikshak hai lekin kisi but shikshak apane.Bach's ko sarkari school me namankan nahi karata hai .or n shiksha bibhag ka koi pads dhikari.iOS karan private school din pratidin kukurmutte ki tarah khul.rahe hai .jisme bache or shikshak ka shoshan hota hai .fir bhi sarkari school ki shiksha byawastha chaupat to rahi .hai .prathmik school me shikshak hamesha gair shankshanik karya me lege rahate .MMS se lekarbacho up khana khilane tak padhai se koi sarokar nahi rahata hai.ham or hamari sarkar samaweshi dhiksha up bat karati hai .Yah bilkul asambhaw jaisa dikhata hai.muchkund dubey samittee ks report lagu to jay to shiksha me sudhar to jayega.mantri kalanaka up us santri ka.rastrapati ka Lanka ho ya bhangi ka.padadhikari ka lanaka ho ya adeshpal ka lanaka.jabtak sabhi ek kshat ke niche nahi padhega.tabtak shiksha byawastha me koi sudhar hone wala nahi hai .ham agar imandari as soche to apane apko galani hogi ki Han.m chchatro ke bich kitana ghanta rahakar shikshak karya karate hai.din bhar rahakar rajniti karana shiksha bibhag ke pads dhikari ka dalali karana.dhiksha up gart me lejane ke liye sense doshi sarkar his .shiksha up panchayat raj me me jakar shiksha ka astar gira diya gaya.bahut as niyojan ikai bana diya gaya .jiska niyukti padadhikari ko khud shikdha ke bare me jankari nahi hai .wah niyojan ikai shikshak up niyukti karata hai.kaise sudharegi shiksha.shiksha gart me jayegi .politiciansatta par kabij rahege.quality education khatam hota he raha hai.kewal degree beti jati hai.shiksha apana astar khota he raha hai
    Iske liye sabhi doshi hai .shikshak .chchatra .sarkar .abhibhawak .khoti shiksha up pane ke liye sabhi ki sahbhagita hona jaruri hai.ham jagruk hoge.or pure system ko jagruk karana panega.yogya shiksha ko ki bahali awan anubhawi trained shiksha ko ki awasyakata hai.




    .

    ReplyDelete
  6. Yugal kishor dubey.social worker .sadasya zila bidhik sewa pradhikar siwan .wah sadasya drug menance special cell siwan.

    ReplyDelete
  7. बहुत ही सुंदर लेख!

    ReplyDelete