युवा शक्ति (कविता)- सच्चिदानंद शर्मा (प्रखंड शिक्षक) - Teachers of Bihar

Recent

Sunday 13 January 2019

युवा शक्ति (कविता)- सच्चिदानंद शर्मा (प्रखंड शिक्षक)

युवा शक्ति 

विश्व गुरु भारत रहा हमारा 
धर्म ज्ञान जगत को दिया है,
शुन्य की विराटता को सिध्द कर के 
नत् सबके मस्तक को किया है,
अब राष्ट्र हमारा नौजवां होगा,
उज्जवल भारत का आधार युवा होगा।

आज आजादी को आजादी की जरूरत है,
मुरझाए बागों को वादी की जरूरत है,
जकड़ी है समाज को कुरीतियों की बेड़ी ने,
जिसे आज तोड़ने की जरूरत है,
अब न किसी का किसी पर दबदबा होगा,
उज्जवल भारत का आधार युवा होगा।

आज हर नौजवान के हाथ रोजगार बिना बेकार है,
आज हर सिने में है असन्तोष नहीं कोई जीने का आधार है,
अब जाग चुका है युवा शक्ति,
सम्भल जाओ हे रहनुमाओं ये हमारी ललकार है,
सत्ता होगी हमारी अब सबका भला होगा,
उज्जवल भारत का आधार युवा होगा।

               - सच्चिदानंद शर्मा
                 (प्रखण्ड शिक्षक)
          रा० मध्य विद्यालय महिन्दवारा
                प्रखण्ड- महनार 
                  जिला- वैशाली

5 comments:

  1. हाँ युवा शक्ति एक ऐसी शक्ति है जो हमें समझने की आवश्यकता है युवाओं को रोजगार प्रदान कर हम नव भारत की परिकल्पना कर सकते हैं

    ReplyDelete
  2. बहुत अच्छी कृति है। सर को मेरे विद्यालय परिवार के तरफ से नमन।

    ReplyDelete
  3. बहुत अच्छी कृति है। सर को मेरे विद्यालय परिवार के तरफ से नमन।

    ReplyDelete