यह कैसा अत्याचार है,पेड़ो पर प्रहार है- सूर्य प्रकाश (शिक्षक) - Teachers of Bihar

Recent

Friday, 14 June 2019

यह कैसा अत्याचार है,पेड़ो पर प्रहार है- सूर्य प्रकाश (शिक्षक)


यह कैसा अत्याचार है,पेड़ो पर प्रहार है......

यह कैसा अत्याचार है,पेड़ो पर प्रहार है,
मत काटो इन पेड़ों को,यह जीवन का आधार है।
जिनसे हमको भोजन मिलता और मिलता है पानी,
और उसी को काट कर हम करते हैं नादानी।
अब वह दिन दूर नही जब इंसान पछतायेगा,
इन पेड़-पौधों के बिना जल-जल कर मर जायेगा।
पर्यावरण हमे बार-बार बात यही समझाए,
पर मनुष्य सुख के चक्कर मे बस उलझा ही जाए।
वक़्त है अब भी चेत जाओ बात लो मेरी मान।
पेड़-पौधे होते हैं इस धरती की जान।
आओ हम सब पर्यावरण बचाने का,संकल्प फिर से दुहरायें।
थोड़ा- थोड़ा पेड़ लगाकर,फिर से इस धरती को स्वर्ग बनाये।


सूर्य प्रकाश
शिक्षक
उत्क्रमित विद्यालय कबौलीराम
पूसा , समस्तीपुर

2 comments: