वन महोत्सव- सूर्यप्रकाश (शिक्षक) - Teachers of Bihar

Recent

Sunday, 18 August 2019

वन महोत्सव- सूर्यप्रकाश (शिक्षक)

वन महोत्सव


वन महोत्सव की हो चुकी है शुरुआत,
इसके लिए मुख्यमंत्री जी है धन्यवाद के पात्र ।
1 से 15 तक है वन महोत्सव पखवाड़ा,
आओ हम सब मिलकर लगा ले ये नारा।
पेड़ लगाओ इस धरती को बचाओ,
हरी भरी धरती को सुंदर बनाओ।
पेड़ों से बनती है दुनिया हसीन,
पेड़ों से है हमारी धरती रंगीन,
पेड़ों की बदौलत है हमारी जिंदगानी,
पेड़ों से ही मिलता है शुद्ध हवा और पानी।
पेड़ ना हो तो हमारी खत्म कहानी।
हो चुकी है देर अब और ना हो देर,
आओ हम सब मिलकर लगा ले कुछ पेड़।
ऐसा ना हो हमें पड़ जाये पछताना,
होगा एक दिन जल जल कर मर जाना।
वन महोत्सव पखवाड़ा को बनाएं सफल,
बाल बच्चों का भविष्य बनाएं उज्जवल।
पेड़ है तो हम हैं बात को ना भुलाना,
स्वर्ग से सुंदर हमें संसार अपना बनाना।

सूर्य प्रकाश
शिक्षक
उत्क्रमित विद्यालय कबौलीराम
पूसा , समस्तीपुर














5 comments:

  1. जन-जन हितकारी कविता!

    ReplyDelete
  2. जन-जन हितकारी कविता।

    ReplyDelete
  3. समीचीन रचना!

    ReplyDelete
  4. बेहतरीन एवं जनजागृति का संदेश संचारित करने वाला कविता।👍👌

    ReplyDelete
  5. संदेशवाहक!
    विजय सिंह

    ReplyDelete