क्या है गणित- विमल कुमार शर्मा - Teachers of Bihar

Recent

Sunday 22 December 2019

क्या है गणित- विमल कुमार शर्मा

गणित
*********************
कहते हैं कि गणित विज्ञान की जननी है, नवीनता की सहचरी है। आस्था और विश्वास का द्योतक है जो जीवन को आगे बढ़ने का मार्ग सुगम,सरल और सहज बनाती है।गणित जब आगे आती है जीवन आगे बढ़ता है तब हम आगे बढ़ते हैं। 
               इस तरह हमें ऐसा महसूस होता है कि गणित कोई भाषा नहीं!कोई विषय नहीं! यह तो हमारे जीवन की धड़कन है। जब यह धड़कता है तो हमारे अस्तित्व में होने का बोध सिद्ध होता है। 
अर्थात्
              गणित हमारा जीवन है, हमारा दर्पण है, दर्शन है, चिंतन है, मनन है,लय-गति-यति-छंद-रूपक है।मधुर-कलकल-छनछन-झंकार से झंकृत संगीत है।शोभा है सज्जा है नारी की लज्जा है। अनुपम आधार है, विस्तृत संसार में रंग-रूप-रस-गंध-माधुर्य का मोहक आकार है। गणित जीवन में जीवन को करता साकार है। गणित कान्हा की बंशी के स्वर व राघव के गांडीव की टंकार है। ऋषि-मुनि-योगी-संन्यासियों का यज्ञ गृहस्थों का अविराम राम धुन का संसार है। तभी तो कहते हैं-

गणित न होता तो हम होते दुनिया से अंजान। 
गणित लगाकर घर बनते हैं और बनते परिधान।।
गणित लगाकर खेती होती फिर बनते पकवान।
गणित ना होता तो हम होते दुनिया से अंजान।। 
गणित लगाकर साईकिल बनते, बनते हैं विमान। 
गणित लगाकर राकेट चलते, होते युद्ध निदान।। 
गणित लगाकर देशों की सीमा बनती,रक्षा करते वीर महान। 
गणित न होता तो हम होते, दुनिया से अंजान।। 
गणित लगाकर सुर सधते हैं,वाद्ययंत्र देते हैं तान। 
गणित लगाकर नृत्य भी होता,यही है संगीत की जान।। 
गणित न होता तो हम होते दुनिया से अंजान। 
गणित लगाकर दवा भी बनती,होते हैं आपरेशन का ज्ञान। 
गणित लगाकर प्रकृति के नियम हल होते,गणित से हीं चलते सब विज्ञान।। 
गणित न होता तो हम होते दुनिया से अंजान।। 

मेरे सभी दोस्तों, भाई-बहनों और अनन्य आत्मीय स्नेहीजनों को गणित दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएँ,ढ़ेर सारा प्यार व मान-मनुहार। 



विमल कुमार शर्मा
सहायक शिक्षक 
उ०म०वि०शेखपुरा(बालक) 
बिहारीगंज, मधेपुरा

9 comments:

  1. इस उत्साहवर्धन के लिए आदरणीय श्री शिव कुमार महोदय एवं टीचर्स आफ बिहार सभी सम्मानित गुरुजनों के प्रति मैं अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।आप सबों का वन्दन,नमन और अभिनन्दन करता हूँ।
    ����������

    ReplyDelete
  2. बहुत बढ़िया सर..
    गणित दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...

    ReplyDelete
  3. बहुत सुंदर एवं गणित की प्रासंगिकता को रेखांकित करने वाली तथ्य परक रचना..... बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  4. गणित दिवस की शानदार प्रस्तुति। बधाई

    ReplyDelete
  5. बहुत बढियां 👌

    ReplyDelete
  6. सप्रेम आभार आदरणीय।

    ReplyDelete
  7. अति सुंदर श्रीमान जी गणित दिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  8. बहुत हीं सुन्दर रचना!
    विजय सिंह

    ReplyDelete
  9. बहुत बढियां रचना हैं आपका सर ।

    ReplyDelete