स्वतंत्रता दिवस-एम एस हुसैन - Teachers of Bihar

Recent

Saturday 15 August 2020

स्वतंत्रता दिवस-एम एस हुसैन

स्वतंत्रता दिवस

          भारत में प्रत्येक वर्ष स्वत्रंता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वतंत्रता का विशेष महत्व होता इस लिए हर भारतीय के लिए यह दिन बहुत महत्व रखता है। 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रजों की परतंत्रता  से लगभग 200 वर्षों के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। स्वतंत्रता दिवस को हम राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मानते हैं।
          अंग्रेजों की पराधीनता से संघर्ष करने में हमारे देश के वीर जवानों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। हमारे देश की बहुत सारी विरांगनाओं ने भी देश की लड़ाई में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। कई वर्षों के विद्रोहों के बाद ही हमने स्वतंत्रता प्राप्त की और 15 अगस्त 1947 की को भारत एक स्वतंत्र देश बन गया। दिल्ली के लाल किला पर पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार भारत के झंडे का अनावरण किया था। उन्होंने मध्यरात्रि के स्ट्रोक पर “ट्रास्ट विस्ट डेस्टिनी” भाषण दिया। पूरे राष्ट्र ने उन्हें अत्यंत खुशी और संतुष्टि के साथ सुना। तब से हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान मंत्री पुरानी दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और जनता को संबोधित करते हैं। इसके साथ ही तिरंगे को 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है। स्वतंत्रता दिवस के दिन हर भारतवासी में उत्साह का माहौल रहता है । इस दिन को हम देशवासी एक त्योहार के रूप में मनाते हैं। एक दूसरे को बधाई भी देते हैं। एक दूसरे से गले मिलते हैं, एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और मिठाइयाँ खिलाते हैं ।
          इस साल यह त्योहार फीका पड़ सकता है क्योंकि इस समय देश में वैश्विक महामारी फैली हुई जिसके कारण बहुत सारे लोगों को इकट्ठा होने की मनाही है। इस साल हमें दूरी बनाकर रहना है और दूर से एक दूसरे को बधाई देना है। इस साल झंडोत्तोलन तो होगा मगर बच्चे नहीं होंगे।


एम० एस० हुसैन
उत्क्रमित मध्य विद्यालय
छोटका कटरा
मोहनियां कैमूर   

5 comments: