डेंगू मच्छर से बचाव और उपाय - सुरेश कुमार गौरव, - Teachers of Bihar

Recent

Friday 4 October 2024

डेंगू मच्छर से बचाव और उपाय - सुरेश कुमार गौरव,



डेंगू मच्छर से काटने पर पैदा हुई बीमारी को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करना बेहद जरूरी है।


 भारत में डेंगू मच्छर की यह बीमारी मॉनसून के समय आती है और इसी समय सबसे ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित होते हैं। मॉनसून के साथ डेंगू के मच्छरों के पनपने का मौसम भी शुरू होता है। सरकार इस बीमारी को लेकर अब तक काफी जागरूकता फैला चुकी है।


 डेंगू के मच्छर अधिकतर जुलाई से अक्टूबर के बीच ही पनपते हैं। बरसात में पानी के इकठ्ठा होने से डेंगू के मच्छर पनपने का अधिक खतरा रहता है। इसलिए मानसून के पूर्व ही लोगों के घरों में कूलर लगने के कुछ समय बाद ही उसकी क्वालिटी चेक की जाती है। कूलर वाले घरों में लोगों में जागरूकता फैलाने की भी जरूरत है। सरकार हर साल ऐसा करती है। यह बीमारी अभी भी उतनी ही घातक और जानलेवा है।



 डेंगू के मच्छर का नाम मादा एडीज बताया गया है। इस मच्छर के काटने से डेंगू की बीमारी होती है। यह आम मच्छरों से अलग और अधिकतर रोशनी में काटते हैं।


 रिपोर्टस और रिचर्स के अनुसार यह मच्छर सुबह के वक्त काटते हैं। सुबह और दिन के वक्त या जब रोशनी हो तो इसका अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है। मादा एडीज ज्यादा ऊँचाई तक उड़ने में सक्षम नहीं होता और यही कारण है की यह अधिकतर घुटनो के नीचे काटता है।


 यह एक भ्रम है कि डेंगू के मच्छर सिर्फ गंदे पानी में पनपते हैं।साफ-सुथरे इलाकों में और साफ-सुथरे पानी में यह मच्छर पनपते हैं तो सभी को इसका ध्यान रखने की जरूरत है।


 मादा एडीज यानी अगर डेंगू के मच्छर ने आपको काट लिया है तो इसके कुछ दिनों बाद आपको लक्षण दिखने शुरू होंगे। इसके काटने के 3 से 5 दिनों के बाद बुखार आदि के लक्षण आने लगते हैं।


 इससे बचाव के उपाय इस तरह से कर सकते हैं:


साफ या गंदा किसी भी तरह के पानी को किसी बर्तन में जमा कर के न रखें।


कूलर के पानी को भी रोजाना बदलें और हो सके तो उसमें थोड़ा- सा मिटटी का तेल डाल दें।


पानी की टंकी को ढक्कन से हमेशा ढक कर ही रखें।


खिड़़कियों को जाली या शीशे से बंद कर के रखें और दरवाजे भी बंद कर के रखें ताकि मच्छरों का घर में प्रवेश न हो सके।


मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी या स्प्रे आदि का प्रयोग अवश्य ही करें।



सुरेश कुमार गौरव, उ. म. वि. रसलपुर फतुहा,पटना (बिहार) फतुहा, पटना (बिहार)

No comments:

Post a Comment