बच्चों का सतत एवं व्यापक मूल्यांकन--अमरेन्द्र कुमार - Teachers of Bihar

Recent

Sunday, 5 April 2020

बच्चों का सतत एवं व्यापक मूल्यांकन--अमरेन्द्र कुमार

बच्चों का सतत एवं व्यापक मूल्यांकन
========================

          प्रत्येक बच्चे में कुछ विशेषताएँ होती हैं। उन विशेषताओं को पहचान कर शिक्षण योजना बनाकर कक्षा में काम किया जाता है। सतत एवं व्यापक मूल्यांकन के पीछे मूल भाव यह है कि सभी बच्चे अपनी गति से सीखते हैं। उन्हें उनकी गति से सीखने के अवसर व उनके आधार पर आकलन किया जाए। सीखने-सिखाने के दौरान बच्चों द्वारा पृथक-पृथक तरीकों से प्रतिक्रिया की जाती है। शिक्षक द्वारा बच्चों की इन प्रतिक्रियाओं को समझकर आकलन किया जाता है।आकलन की मुख्य विधाएँ निम्नलिखित हैं-- 
१) स्व आकलन- बच्चा कार्य करने के बाद स्वयं के द्वारा किए गए कार्य का आकलन करे तथा स्वयं यह समझे कि मुझे सहयोग की आवश्यकता है। प्रदत्त कार्य उसने किस तरह से किया है, किसकी मदद ली और लेनी चाहिए थी? कार्य के दौरान उसे क्या समस्याएँ आई तथा उनका समाधान किस प्रकार किया जाए? बच्चा इन बातों के बारे में जितना जानेगा, उतना ही ज्यादा सीख पाएगा। आकलन कार्य-पत्रक के नीचे एक टिप्पणी के रूप में लिखवाया जा सकता है। 
२) समूह में आकलन- बच्चे समूह में कार्य करते हैं। इस दौरान उनकी भागीदारी, स्थिति, समूह के सदस्यों का सुझाव, अपनी बातों को व्यवस्थित रूप से व्यक्त कर पाने के गुणों का विकास होता है। बच्चे अपने समूह एवं अन्य समूह में बच्चों के कार्य व्यवहार को देखते हैं और उनका आकलन करते हैं। यह प्रक्रिया सामाजिक गुणों के विकास में मदद करती है।
३) मौखिक आकलन- बच्चे का आकलन केवल लिखित कार्य के द्वारा करना ही पर्याप्त नहीं है। कई क्षेत्र ऐसे हैं जिनको लिखित कार्य के द्वारा जाँचा नहीं जा सकता है। ऐसे विषयों के लिए मौखिक बातचीत, मौखिक प्रश्नोत्तर, खेल एवं गतिविधियों के द्वारा आकलन किया जा सकता है। 



अमरेंद्र कुमार                 
प्राथमिक विद्यालय भुइया टोला दरिहट 
रोहतास     

8 comments:

  1. बहुत हीं उपयोगी
    विजय सिंह

    ReplyDelete
  2. समसामयिक और ज्वलंत मुद्दा।मुल्यांकन सतत एवं शास्वत होना चाहिए।

    ReplyDelete
  3. मूल्यांकन तो सतत व व्यापक होना ही चाहिए। प्रेरक रचना के लिए साधुवाद!

    ReplyDelete
  4. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  5. छात्र और शिक्षक दोनों का सतत व्यापक मूल्यांकन होना चाहिए। क्योंकि दोनों का एक दूसरे से अनुशरय सम्बन्ध है

    ReplyDelete
  6. बहुत सही। धरातल पर यह चरितार्थ हो इसके लिए बहुत सारे एक्टिविटी, प्लान को भी शेयर करना लाभदायक सिद्ध होगा।।बधाई

    ReplyDelete