राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25जनवरी- सुरेश कुमार गौरव - Teachers of Bihar

Recent

Wednesday 25 January 2023

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25जनवरी- सुरेश कुमार गौरव

वर्तमान में भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इसीलिए यहां चुनाव और मतदाता का महत्त्व दैशिक और वैदेशिक स्तर पर भी बढ़ जाता है। 

आईए कुछ बातें मतदाता और मतदान पर करते हैं। भारत में भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 1950 में हुई और 1951 में प्रथम चुनाव हुए। इसके 61वें स्थापना वर्ष 25 जनवरी 2011 से मुख्य निर्वाचन विभाग यानी भारतीय चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का निर्णय लिया गया और तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के द्वारा इसकी शुरुआत की गई।

इसकी प्रस्तावना के अनुसार हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है वर्तमान में इसे केवल सरकारी कर्मचारी ही मनाते है लेकिन एक दिन ये पूरे भारत में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस दिवस का उद्देश्य सभी को अपने मतदान के प्रति जागरूक करना और वोट का महत्व समझाना है। और एक एक मतदाता को 'मतदाता पंजीकरण सूची में अपना नाम आसानी से जोड़ पाना।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस उद्देश्य

भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता है इसको देखते हुए मतदाता दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इसका उप प्रमुख उद्देश्य सभी लोगों को अपने मतदान के प्रति जागरूक करना और निष्पक्ष होकर मतदान करने को लेकर प्रोत्साहित करना है।

सभी 18 साल के हो चुके युवकों का मतदाता सूची में नाम जोड़ना और अपने वोट के प्रति उन्हें जागरूक करना वोटर डे का कार्यक्रम होना चाहिए।

पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाना और एक भी मतदाता ना छूटे इस नारे को आगे बढ़ाना।

इस अवसर पर सभी मतदाताओं सहित आप सबको मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।



_सुरेश कुमार गौरव,स्नातक कला शिक्षक,उमवि रसरपुर,पटना (बिहार)

No comments:

Post a Comment